01 June 2026
Certification
हाथरस में नई क्रांति का शंखनाद: श्री टीकाराम सेवा संस्थान के प्रादेशिक कार्यालय का भव्य उद्घाटन युवाओं को मिली तकनीकी भविष्य की नई राह, एआई एवं डिजिटल शिक्षा पर दिया गया विशेष बल
हाथरस, 31 मई 2026
शिक्षा, तकनीक और समाज सेवा के समन्वय से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के उद्देश्य से रूपनगर कॉलोनी, मुरसान गेट, हाथरस स्थित श्री टीकाराम सेवा संस्थान के प्रादेशिक कार्यालय का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक, शैक्षिक एवं तकनीकी क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह (गुरू जी) (वर्तमान एमएलसी एवं आगामी एमएलसी चुनाव प्रत्याशी) ने की। मंच संचालन श्री योगेंद्र वार्ष्णेय (उप-प्रधानाचार्य, श्री रामबाग इंटर कॉलेज) एवं श्री अंकुर कुमार (प्रदेश अध्यक्ष, श्री टीकाराम सेवा संस्थान) द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
अपने संबोधन में डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने युवाओं को आधुनिक तकनीकी शिक्षा अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि "विकसित भारत 2047" के लक्ष्य को प्राप्त करने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल लाइब्रेरी और तकनीकी कौशल की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने युवाओं से डिजिटल संसाधनों का अधिकतम उपयोग कर स्वयं को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने का आह्वान किया।
समारोह का प्रमुख आकर्षण संस्थान के नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करना रहा। इस अवसर पर संस्थान के विस्तार एवं संगठनात्मक मजबूती हेतु विभिन्न पदों पर नियुक्तियां घोषित की गईं। साथ ही हाल ही में आयोजित एआई वर्कशॉप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
• विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में अनेक प्रतिष्ठित शिक्षाविद् एवं समाजसेवियों ने सहभागिता की, जिनमें प्रमुख रूप से—
श्री चन्द्रवीर कुशवाहा (सीवी सर), श्री बृजेश कुमार वशिष्ठ (अध्यक्ष, शिक्षामित्र एसोसिएशन), श्री योगेन्द्र वर्मा (जिला अध्यक्ष, वित्तविहीन विद्यालय समूह), श्री महेश तिवारी, श्री मुकेश बघेल (प्रबंधक, एन.एल. पब्लिक स्कूल), श्री सोन प्रसाद (सेवानिवृत्त बीएसएफ अधिकारी), श्री गजेन्द्र विमल (शिक्षक) की विशेष उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने संस्थान द्वारा शिक्षा, तकनीकी जागरूकता एवं समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष श्री अंकुर कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि यह प्रादेशिक कार्यालय समाज सेवा, शिक्षा प्रसार, डिजिटल साक्षरता और युवाओं के कौशल विकास का प्रमुख केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक शिक्षा एवं तकनीकी संसाधनों की पहुँच सुनिश्चित करना है।
• नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची
श्री रनसिंह सिसौदिया जी (जिला संरक्षक), श्री फतेह सिंह (जिला सह-संरक्षक), श्री योगेंद्र वार्ष्णेय (जिला अध्यक्ष), श्री मनीष शर्मा (उपाध्यक्ष), श्री प्रमोद कुमार (जिला महासचिव), श्री लक्ष्मी कांत (जिला सचिव), श्री राहुल सिंह (जिला विधिक सलाहकार), श्री विष्णु कुमार (जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ), श्री कुदंन सिंह (जिला अध्यक्ष, अलीगढ़), श्री विशाल कश्यप (जिला उपाध्यक्ष, अलीगढ़)
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, स्वयंसेवकों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवा वर्ग उपस्थित रहा।
भारत माता की जय एवं वंदे मातरम् के जयघोष के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।
*जारीकर्ता*
प्रदेश अध्यक्ष
श्री टीकाराम सेवा संस्थान, हाथरस
संपर्क: 8395058302